Move to Jagran APP

10 जनवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:32 AM (IST)
10 जनवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
10 जनवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार : गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा : प्रात: 04:00 बजे से सायं 05:22 मिनट तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष पंचमी 19 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 30 घंटे 48 मिनट तक, वरीयान योग 30 घंटे 48 मिनट तक, कुंभ में चंद्रमा 26 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात मीन में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष राशि: महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:  शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि:  रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में तनाव आएगा।

तुला राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। ज्ञात या अज्ञात शत्रु सक्रिय रहेगा।

धनु राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.