Move to Jagran APP

9 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव में वृद्घि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 9 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 09:35 AM (IST)
9 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव में वृद्घि होगी
9 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के प्रभाव में वृद्घि होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा : मध्याह्न 12:26 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष पंचमी 14 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी रेवती नक्षत्र 19 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, साध्य योग 12 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात शुभ  योग,  मीन में चंद्रमा 19 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।

राशिफल

मेष राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

सिंह राशि: मांगलिक या सांस्कृतक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

तुला राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ राशि: केतु और सूर्य की युति मन अशांत रखेगी। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के तनाव और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.