Move to Jagran APP

09 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव हो सकता है

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 09:14 AM (IST)
09 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव हो सकता है
09 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव हो सकता है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार: गणेश चतुर्थी व्रत, भूमि अंगारकी चतुर्थी।

कल की भद्रा: प्रात: 04:12 बजे से सायं 04:07 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद), 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष पंचमी 15 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, रोहिणी नक्षत्र 10 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, सौभाग्य योग 17 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात शोभन योग, वृष में चंद्रमा 22 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में। 

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी परर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष राशि:  नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कर्क राशि: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

सिंह राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कन्या राशि: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशि: बृहस्पति के वक्री होने से मन खिन्न रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। किसी तरह का जोखिन न उठाएं। 

मकर राशि:  व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पड़ोसी या भाई के कारण मन अशांत हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। 

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बृहस्पति के वक्री होने से कुछ व्यावसायिक समस्याएं आएंगी। अधीनस्थ कर्मचारी आदि से तनाव मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.