Move to Jagran APP

08 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:30 AM (IST)
08 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी
08 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: फुलरिया दूज।

विशेष : बुध अस्त पश्चिम।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष तृतीया 27 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, रेवती नक्षत्र 25 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, शुक्ल योग 16 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्मï योग, मीन में चंद्रमा 25 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।

राशिफल

मेष राशि: सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। ऐसी ही स्थिति पड़ोंसी या मित्र से हो सकती है। वाणी पर संयम रखना और समझौते की नीति हितकर होगी।

वृष राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

मिथुन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: किसी महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभगदायी होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं लेकिन किसी कार्य के संपन्न होने से आपका व्यावसायिक कद ऊंचा हो सकता है।

मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.