7 नवंबर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वालों के ग्रह-गोचर अनुकूल, लेकिन इस बात पर दें ध्यान
पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 7 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष राशि: ग्रह-गोचर आज भी बेहद अनुकूल, राजसत्ता का सुख मिलेगा, सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।
वृषभ राशि: गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट-कचहरी के मामले घर से बाहर सुलझाएं तो बेहतर। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।
मिथुन राशि: प्रतियोगी परीक्षाओं से सफ़लता। किसी नए अनुबंध की प्राप्ति, दिन अच्छा है लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, आसमानी।
कर्क राशि: स्वास्थ्य पर थोड़ा-सा विपरीत प्रभाव, लेकिन कामयाबी की दृष्टि से दिन बेहतरीन, मकान-वाहन के क्रय का योग। आज आपका शुभ रंग, शुद्ध सफ़ेद और गुलाबी।
सिंह राशि: आलस्य हावी न होने दें, मेहनत करें, ऊर्जा शक्ति को बरक़रार रखें। शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलने वाला है। आज आपका शुभ रंग, पीला।
कन्या राशि: ग्रह-गोचर अनुकूल तो है, लेकिन अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें। अपनी वाणी कुशलता से सारा काम कर लेंगे, चिंता न करें। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।
तुला राशि: प्रभाव वृद्धि के साथ-साथ विलासिता पर ख़र्च होगा, यात्राएं करेंगे। शाम तक सुखद माहौल। आज आपका का शुभ रंग, सफ़ेद और फिरोज़ी।
वृश्चिक राशि: दान-पुण्य की दृष्टि से दिन बेहतरीन, जो करेंगे उसका कई गुना पाएंगे, सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। आज आपका शुभ रंग, लाल।
धनु राशि: कार्य-व्यापार में उन्नति, रोमांस के लिए दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, लाल, पीला और गुलाबी।
मकर राशि: शासन-सत्ता का बेहतरीन सदुपयोग करें, रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। यदि नए अनुबंध हासिल करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, जामुनी।
कुंभ राशि: मकान-वाहन के क्रय का योग, लेकिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना से बचें। आज आपका शुभ रंग, आसमानी ।
मीन राशि: संतान संबंधी चिंता दूर होगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफ़लता। रोमांस का बेहतरीन आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।
मित्रों तो यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।