Move to Jagran APP

07 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले कुछ पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 07 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 09:57 AM (IST)
07 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले कुछ पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं
07 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले कुछ पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: गुरुवार, फाल्गुन  मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

विशेष : फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष द्वितीया 25 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 23 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, शुभ  योग 16 घंटे 28 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग, मीन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: कुछ पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक महिला से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा।

वृष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

मिथुन राशि: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा, नई नौकरी या पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।

कर्क राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी अथवा सरकारी कर्मचारी से तनाव मिलेगा।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा।

तुला राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से तनाव मिलेगा। झगड़ा विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा के के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु राशि: आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार देने में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि: मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.