Move to Jagran APP

06 मार्च 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के कार्य संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 06 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 09:43 AM (IST)
06 मार्च 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के कार्य संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी
06 मार्च 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के कार्य संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : स्नान दान की अमावस्या।

विशेष : बुध वक्री।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 23 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 20 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, साध्य  योग 16 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग, कुंभ में चंद्रमा 14 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात मीन में।

राशिफल

मेष राशि: अनचाही यात्रा या अनचाहा अतिथि से तनाव मिलेगा। राजनैतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा का योग है।

मिथुन राशि: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मांगलिक या धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा।

वृश्चिक राशि: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। फिर भी मन अशांत रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.