Move to Jagran APP

6 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले मौसम के रोग और उदर विकार के प्रति सचेत रहें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 6 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 09:34 AM (IST)
6 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले मौसम के रोग और उदर विकार के प्रति सचेत रहें
6 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले मौसम के रोग और उदर विकार के प्रति सचेत रहें

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष द्विृतीया 07 घंटे 53 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया शतभिषा नक्षत्र 12 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, परिघ योग 10 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात शिव  योग,  कुंभ में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: बुध का परिवर्तन शिक्षा की दिशा में सहायक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।

वृष राशि: बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि: बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद है रुके हुए कार्य में सहायक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गायों को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: आपकी राशि से आठवें स्थान पर उपस्थित बुध स्वास्थ्य के लिए कष्टदायी होगा। निर्मल वर्ग के लोगों को अन्न और वस्त्रदान करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए उत्तम होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुध आपकी राशि से छठे स्थान पर होगा। मौसम के रोग और उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आपके लिए बुध का परिवर्तन उत्तम होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे। मन खिन्न रहेगा। उसके लिए श्वेत वस्तुओं का दान करें।

धनु राशि: बुध का परिवर्तन दूसरों से कार्य लेने में सहायक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राशि से दूसरे बुझ जीविका के क्षेत्र में प्रगति कराएगा। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: आपकी राशि पर बुध का प्रवेश आत्मविश्वास में सहायक होगा। कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। चीनी का दान करें।

मीन राशि: बारहवें भाव में स्थित बुध कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव देगा। आर्थिक मामलों में सफलता देगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.