Move to Jagran APP

05 मार्च 2019 का राशिफल: मकर राशि वाले संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 10:33 AM (IST)
05 मार्च 2019 का राशिफल: मकर राशि वाले संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं
05 मार्च 2019 का राशिफल: मकर राशि वाले संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं

आज का पंचांंग

prime article banner

दिन: मंगलवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 21 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, शतभिषा नक्षत्र 18 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, सिद्धि  योग 15 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग, कुंभ में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष राशि: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: अज्ञात भय से ग्रसित होंगे। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रति अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।

तुला राशि: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।  सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।

धनु राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।  पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन अतृप्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK