Move to Jagran APP

04 मार्च 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 06:04 AM (IST)
04 मार्च 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे
04 मार्च 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: सोमवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : महाशिवरात्रि।

आज की भद्रा : सायं 04:29 बजे से रात्रि 05:49 बजे तक।

पंचक : रात्रि 01:44 बजे से 09 मार्च को रात्रि 01:18 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 19 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या घनिष्ठा नक्षत्र 15 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, शिव योग 14 घंटे 31 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, कुंभ में चंद्रमा।
 

राशिफल

मेष राशि: कर्म क्षेत्र में बाधाएं आएंगी लेकिन आध्यात्मिक प्रयास और साधना में रुचि उत्पन्न होगी। राजनैतिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष राशि: आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नया अनुबंध अथवा प्रमोशन की स्थिति बन सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि: धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना सफल होगी।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक उत्सव या धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करना चाहिए। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.