Move to Jagran APP

3 नवंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस के योग, आपका शुभ रंग है यह

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 3 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 09:00 AM (IST)
3 नवंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस के योग, आपका शुभ रंग है यह
3 नवंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए रोमांस के योग, आपका शुभ रंग है यह

मेष राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयास बिल्कुल सार्थक रहेगा। आज कोई इंटरव्यू देना चाहें तो दिन बेहतरीन। आपका शुभ रंग, लाल।

loksabha election banner

वृषभ राशि: मानसिक तनाव के बावजूद कार्य-व्यापर में उन्नति, श्रेष्ठता बनी रहेगी, शाम तक और भी अच्छा समय बिलकुल हताश न हों। आपका शुभ रंग, सफ़ेद और फिरोज़ी।   

मिथुन राशि: आपके सौम्य स्वाभाव की तारीफ़ होगी, आज जो बोलेंगे बड़ा अच्छा लगेगा लोगों को, गोपनीयता बरकरार रखें। आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।

कर्क राशि: यात्रा-देशाटन का बेहतरीन संयोग, किसी मकान-वाहन का बयाना देना चाहें, तो दिन अनुकूल लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

सिंह राशि: नीचे दिखाने वाले लोग होंगे परेशान, आपके नेतृत्व शक्ति की सराहना होगी। आपका शुभ रंग, लाल, पीला और गुलाबी।

कन्या राशि: परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल, मांगलिक कार्यों में ख़र्च। आज आपका शुभ रंग, नीला और आसमानी। 

तुला राशि: कार्य व्यापार में उन्नति, नए अनुबंध हासिल करना चाहें तो दिन बेहतरीन, पूरा लाभ उठाएं। आज का शुभ रंग, श्वेत।

वृश्चिक राशि: अदम्य साहस के बल पर जो आप निर्णय लेंगे, बिल्कुल अच्छा रहेगा। लोग विरोध भले करें, लेकिन बाद में सराहना करेंगे, दिन अच्छा। आपका शुभ रंग, लाल।

धनु राशि: मान-सम्मान की वृद्धि के साथ-साथ रोमांस के लिए दिन बेहतरीन, संतान के दायित्व की पूर्ति।, आपका शुभ रंग, गुलाबी।

मकर राशि: आज थोड़ा दाम्प्तय जीवन में कटुता रहेगी। तनाव तो रहेगा, लेकिन आप दृढ़ता से अपने कार्य पर लगे रहें, सफ़लता अवश्य मिलेगी। आपका शुभ रंग, नीला।

कुंभ राशि: शादी-विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक।  व्यापार में उन्नति, रोमांस के बेहतरीन योग। आपका शुभ रंग, काला।

मीन राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। थोड़ा अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, दिन अच्छा जाएगा। आपका शुभ रंग, पीला।

मित्रों तो यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।  धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.