2 नवंबर 2018 का राशिफल: मेष राशि वालों रोमांस के लिए दिन बेहतरीन
पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 2 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष राशि: ग्रह-गोचर में बेहतरीन सुधार, मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी, रोमांस के लिए दिन बेहतरीन। आपका शुभ रंग, लाल, पीला, गुलाबी।
वृषभ राशि: थोड़ा-सा तनाव रहेगा, लेकिन एक से अधिक लाभ के योग। शाम तक रुका हुआ पैसा आएगा। दिन आनंदमय है चिंता न करें, बस तनाव न लें। आपका शुभ रंग है, फिरोज़ी।
मिथुन राशि: साहस और पराक्रम की वृद्धि, जो सफ़लता चाहेंगे मिलेगी, भाइयों से मतभेद न होने दें। आपका शुभ रंग, हरा।
कर्क राशि: थोड़ा-सा मानसिक तनाव रहेगा, पारिवारिक कलह रहेगी, लेकिन आपके व्यापार पर कोई असर नहीं रहेगा। दिन ठीक है लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।
सिंह राशि: आज आपके ग्रह-गोचर बेहतरीन, जहां जाएंगे जय-जय होगी, आज ऑफिस में भी कामयाबी, बॉस से जो चाहें करवाएं। आपका शुभ रंग, पीला ।
कन्या राशि: सुखद यात्राओं पर बेहतरीन ख़र्च होगा, कोई भी मकान-वाहन का क्रय करना चाहें तो तुरंत करें, योग अच्छा है। आज आपका शुभ रंग, हरा, और नीला।
तुला राशि: परिवार के बड़े-बुज़ुर्गों से, वरिष्ठों से आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में भी अगर बॉस से चाहें तो कोई काम निकलवाएं, दिन बेहतरीन इसका लाभ उठाएं। आज का शुभ रंग, क्रीम और फिरोज़ी।
वृश्चिक राशि: कामयाबी भी मिलेगी और भाइयों से मतभेद भी रहेगा यानी दो तरफा दिन है, इसलिए बहुत शांति की आवशयकता है, शाम तक समय ठीक। आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।
धनु राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में किया जा रहा प्रयास सार्थक, विशेषकर के आज का दिन विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं के लिए वरदान की तरह। आपका शुभ रंग है, पीला।
मकर राशि: आज आपका ग्रह-गोचर थोड़ा प्रतिकूल, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपका शुभ रंग, आसमानी।
कुंभ राशि: दाम्पत्य जीवन में सफ़लता, रोमांस का बेहतरीन योग, आज तो पूरा दिन आनंदमय है कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। आपका शुभ रंग, आसमानी और जामुनी।
मीन राशि: थोड़ा-सा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थका-थका महसूस करेंगे, ख़र्च भी होगा, लेकिन परेशान न हों, मध्यरात्रि से ग्रह-गोचर सुधरेंगे, समय ठीक होगा। आपका शुभ रंग, पीला।
मित्रों तो यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।