Move to Jagran APP

02 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 04:08 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 09:35 AM (IST)
02 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी
02 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार :  विजयी एकादशी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी 13 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 09 घंटे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र, वरीयान योग 12 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात परिघ योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: किए गए कार्य का मूल्यांकन होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देने वाला होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन शाही खर्च से बचना होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आर्थिक मामलों में कष्ट हो।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक राशि: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु राशि: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ की स्थिति हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.