Move to Jagran APP

01 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के संबंधों में निकटता आएगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 01 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:04 AM (IST)
01 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के संबंधों में निकटता आएगी
01 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों के संबंधों में निकटता आएगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा : प्रात: 08:40 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष एकादशी 11 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 30 घंटे 23 मिनट तक, व्यतीपात योग 11 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात वरीयान योग, धनु में चंद्रमा 12 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात मकर में।

राशिफल

मेष राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई ऐसी घटना भी हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृष राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तुला राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

धनु राशि: वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों का प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.