March Festival Calendar: ये हैं होली के रंगों आैर भंग की तरंग में भीगे इस माह के प्रमुख त्यौहारों की तिथियां
2 तारीख शनिवार को विजया एकादशी के साथ मार्च 2019 के त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है। अब होली आैर उसके बाद शीतला अष्टमी जैसे व्रत पूजन तक ये सिलसिला जारी रहेगा।
शिव आैर मस्ती का माह
इस वर्ष मार्च, 2019 का आरंभ विजया एकादशी के साथ हुआ जो बीती 2 तारीख को शनिवार के दिन मार्इ गर्इ थी। जिसके बाद सोमवार 4 मार्च को महाशिवरात्रि मनार्इ गर्इ थी। त्योहारों का ये सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ है बल्कि ये पूरे महीने जारी रहेगा। इस महीने आनंद आैर मस्ती से भरा पर्व होली भी मनाया जायेगा। होली शिव आैर भगवान विष्णु के कृष्ण रूप को सर्मपित पर्व है। इस दिन पूरे भारत में उल्लास आैर आनंद की लहर दौड़ जाती है आैर लोग एक दूसरे को विभिन्न रंगों से सराबोर कर के परस्पर सौहार्द का ये उत्सव मनाते हैं। इस दिन पकवानों में गुझिया आैर शंकर के प्रिय पेय भांग युक्त ठंडार्इ का विशेष महत्व होता है। आइये जानें की इसके अतिरिक्त मार्च 2019 के व्रत आैर त्यौहारों की पूरी सूची।
मार्च 2019 व्रत त्यौहार का कलेंडर
02 शनिवार विजया एकादशी
03 रविवार प्रदोष व्रत
04 सोमवार महा शिवरात्रि
06 बुधवार फाल्गुन अमावस्या, दर्श अमावस्या
07 बृहस्पतिवार चन्द्र दर्शन
08 शुक्रवार फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयन्ती
10 रविवार विनायक चतुर्थी
12 मंगलवार स्कन्द षष्ठी, मासिक कार्तिगाई
13 बुधवार अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ, रोहिणी व्रत
14 बृहस्पतिवार मासिक दुर्गाष्टमी
15 शुक्रवार मीन संक्रान्ति
17 रविवार आमलकी एकादशी
18 सोमवार नरसिंह द्वादशी, प्रदोष व्रत
20 बुधवार चौमासी चौदस, छोटी होली, होलिका दहन, पूर्णिमा उपवास, हजरत अली का जन्मदिन
21 बृहस्पतिवार होली, वसन्त पूर्णिमा, दोल पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयन्ती, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, पैन्गुनी उथिरम
22 शुक्रवार चैत्र प्रारम्भ, भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया, गुड फ्राइडे
23 शनिवार शिवाजी जयन्ती
24 रविवार संकष्टी चतुर्थी, ईस्टर
25 सोमवार रंग पञ्चमी
27 बुधवार शीतला सप्तमी
28 बृहस्पतिवार बसोड़ा, शीतला अष्टमी, कालाष्टमी
31 रविवार पापमोचिनी एकादशी