Move to Jagran APP

Choti Holi & Holika Dahan 2021 Wishes: छोटी होली पर इस तरह दें अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं

Choti Holi And Holika Dahan 2021 Wishes आज होलिका दहन और छोटी होली भी है। आज के दिन जहां एक तरफ लोग होलिका दहन करते हैं। वहीं कुछ लोग थोड़ा-बहुत रंग भी खेलते हैं। रंग और उमंग का शानदार त्‍योहार होली आ चुका है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 01:05 PM (IST)
Choti Holi & Holika Dahan 2021 Wishes: छोटी होली पर इस तरह दें अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं
hoti Holi & Holika Dahan 2021 Wishes: छोटी होली पर इस तरह दें अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं

Choti Holi And Holika Dahan 2021 Wishes: आज होलिका दहन और छोटी होली भी है। आज के दिन जहां एक तरफ लोग होलिका दहन करते हैं। वहीं, कुछ लोग थोड़ा-बहुत रंग भी खेलते हैं। रंग और उमंग का शानदार त्‍योहार होली आ चुका है। इस दिन लोग सोसाइटी या फिर गली-महोल्ले में लकड़ी के लट्ठे आदि को होलिका के रूप में सजाते हैं। फिर इसका दहन करते हैं। इसकी परिक्रमा भी करते हैं। उसमें गेंहू और चने की ताजा बालियां आदि भी डाली जाती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट जलकर भस्‍म हो जाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी आज के दिन अपने परिजनों और दोस्तों को बधाई देना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेशों की जानकारी लाए हैं जिन्हें आप भेज सकते हैं।

loksabha election banner

1. अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का

संदेश देने वाले होलिका दहन के अवसर पर

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

2. होलिका दहन के पावन अवसर पर

बीते साल के दुख, कटु-अनुभव जला दो

नई खुशी और नए उमंग के साथ

रंगों का त्योहार मना लो

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

3. स्वीट-स्वीट सी रहे आपको बोली

खुशियां ही खुशियां हो आपकी झोली,

मेरी तरफ से मुबारक हो आपको छोटी होली

Happy Holika Dahan 2021

4. होलिका के साथ सारे दुख-दर्द जला दो,

नई खुशी और नई उमंग के साथ, रंगों का पर्व मना लो…

Happy Chhoti Holi 2021

5. जिस तरह होलिका

जलकर हो गई थी राख,

उसी तरह आपके मिट जाएं

आपके सारे कष्ट और पाप,

हैप्‍पी होलिका दहन 2021

6. अच्‍छाई की जीत हुई है,

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की,

शुभ घड़ी आज आयी है,

होलिका दहन की शुभकामनाएं

7. रंगों से भरी पिचकारी, क्या गुब्बारे,

गुजिया और मिठाइयों की है भरमार,

ठंडई और भांग से भरा है हर गिलास,

ऐसा है होली का त्यौहार

8. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी छोटी होली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.