Chhath Puja Arghya Time 2020: जानें आज कब दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य
Chhath Puja Arghya Date Time 2020 छठ का महापर्व बिहार में बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पर्व षष्ठी तिथि से दो दिन पहले शुरू हो जाता है।
Chhath Puja Arghya Date & Time 2020: छठ का महापर्व बिहार में बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पर्व षष्ठी तिथि से दो दिन पहले शुरू हो जाता है। इस दिन चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय किया जाता है। इसका दूसरा दिन लोहंडा और खरना होता है जो कि पंचमी तिथि को होता है। वहीं, इसका समापन सप्तमी तिथि को होता है। इसी दिन व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं अर्घ्य की तिथि और समय।
छठ का तीसरा दिन- षष्ठी तिथि (छठ पूजा का मुख्य दिन)
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। इस दिन संध्या में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह 20 नवंबर को है।
षष्ठी तिथि आरंभ- 19 नवंबर रात 09 बजकर 59 मिनट से
षष्ठी तिथि समापन- 20 नवंबर रात 09 बजकर 29 मिनट तक
सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
छठ का चौथा दिन- सप्तमी तिथि (पारण)
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को छठ पूजा का पारण किया जाता है। यह व्रत का समापन होता है। इस दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद ही व्रत का पारण होता है। इस बार यह 21 नवंबर को है।
21 नवंबर सूर्योदय- प्रातः 06 बजकर 49 मिनट पर
21 नवंबर सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '