Chhath Puja 2020 Paran Date: जानें कब किया जाएगा छठ व्रत का पारण, जानें तिथि और समय
Chhath Puja 2020 Paran Date छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। छठ पूजा हर वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस त्योहार को पूरे भारतवर्ष में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।
Chhath Puja 2020 Paran Date: छठ महापर्व का आज चौथा दिन है। छठ पूजा हर वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस त्यौहार को पूरे भारतवर्ष में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर से यह व्रत बिहार के लोगों द्वारा किया जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। इस पर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देने का महत्व बहुत अधिक है। इस बार छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। इस व्रत को संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते ऐसा माना जा रहा था कि इस पर्व की धूम कुछ कम होगी लेकिन ऐसा नहीं है। कोरोना के वाबजूद भी लोगों के बीच इस त्यौहार को लेकर उत्साह कमी नहीं दिख रही है।
छठ पूजा का पर्व षष्ठी तिथि से दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि से ही शुरू हो जाता है। चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय किया जाता है। इस व्रत या पर्व का समापन सप्तमी तिथि को किया जाता है। यही दिन होता है जिस दिन व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं छठ पूजा के पारण का समय।
सप्तमी तिथि पर किया जाता है छठ पूजा का पारण:
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को छठ पूजा का पारण किया जाता है। इस दिन व्रत का पारण सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इस वर्ष व्रत का पारण यानी सप्तमी तिथि 21 नवंबर को है।
व्रत का पारण समय:
21 नवंबर सूर्योदय- प्रातः 06 बजकर 49 मिनट पर
21 नवंबर सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '