Chandra Grahan 2022 Updates: साल का पहला चंद्र ग्रहण, अर्जेंटीना में दिखा अलग नजारा | In Video
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2022 May: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है, जो दुनिया के कई देशों में नजर आया। एक्सपर्ट्स इसे 'ब्लड मून' भी कह रहे हैं। ग्रहण सुबह 8:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक लगा।
नई दिल्ली, आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा। यह चंद्र ग्रहण बैशाख शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर लगा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया। ग्रहण के अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव होते हैं, क्योंकि यह भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।
Chandra Grahan 2022 Date and Time Updates:
ग्रहण खत्म होने पर इन चीजों का करना है जरूरी
चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है, इस बीच आपको क्या करना है इसका पता होना बेहद जरूरी है। जैसे ही ग्रहण खत्म हो तो तुलसी के पौधे समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। दूसरी और ग्रहण खत्म होते ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए।
सिंह और मेष राशि वालों को होगा फायदा
जानकारों की मानें तो इस ग्रहण से मेष और सिंह राशि वाले लोगों को काफी फायदा हो सकता है। मेष राशि के लोगों को धन लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वहीं नौकरी में तरक्की मिलने के भी पूर्ण आसार हैं। सिंह राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर इस राशि के लोग किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
सूतक काल के दौरान घर के मंदिर के कपाट हमेशा बंद रखें। इसके अलावा दातून न करें, कठोर वचन बोलने से बचें, बालों व कपड़ों को नहीं निचोड़ें, घोड़ा, हाथी की सवारी न करें।
अर्जेंटीना में दिखा अलग नजारा, देखें वीडियो
साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने के बाद दुनिया के कई देशों से इसके अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। अर्जेंटीना से सबसे पहले एक वीडियो सामने आया है।
VIDEO: Total lunar eclipse underway in Argentina pic.twitter.com/J3VbVrhsTZ
— AFP News Agency (@AFP) May 16, 2022
ग्राफिक्स के जरिए देखिए ग्रहण का समयकाल
अर्जेंटीना, सैंटियागो और चिली में दिखा चंद्र ग्रहण का अलग नजारा
दुनिया के कई शहरों में चंद्र ग्रहण दिखाई दे गया है। अर्जेंटीना, सैंटियागो और चिली में चंद्र ग्रहण का अलग नजारा देखने को मिला है।
Chandra Grahan 2022- 80 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना ऐसा सहयोग
ज्योतिषाचार्यों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस बार चंद्र ग्रहण पर ग्रहों और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बना है जो पिछले 80 साल पहले बना था। इस बार चंद्र ग्रहण विशाखा नक्षत्र और परिघ योग में बन रहा है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान गुरू और शनि देव अपनी स्वराशि में मौजूद रहेंगे। यह ग्रहण वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लग रहा है।
जानें कितने तरह का होता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक प्रकार का खगोलीय घटनाक्रम है। सूर्य और चंद्रमा के बीच एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी बीच में आ जाती है तब कुछ देर के लिए ऐसी स्थिति बन जाती है कि चंद्रमा के ऊपर सूर्य की चमक आनी बंद हो जाती है। इससे चंद्रमा दिखाई नहीं पड़ता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण,आंशिक चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण।
Blood Moon- इन राशि वाले लोगों को होगा चंद्र ग्रहण से फायदा
मेष राशि - चंद्रग्रहण के दौरान बनने वाले दो शुभ योग के कारण मेष राशि वालों के लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय बहुत बेहतर है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है। परिवार का कोई विवाद हल हो सकता है।
नासा करेगा चंद्र ग्रहण की सीधा प्रसारण
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इस आकाशीय घटना का सीधा प्रसारण करेगा। नासा ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
Chandra Grahan 2022- जानिए 2022 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण
साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। 8 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
Chandra Grahan: भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं, जानिए गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का असर
भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक काल को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतककाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है ऐसी मान्यताएं पौराणिक काल से चली आ रही है।
ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अपशकुन और नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्र से निकल रही किरणों से गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक असर पड़ता है और इससे बच्चे में कई तरह की शारीरिक विकृतियां पैदा हो सकती हैं।
Chandra Grahan 2022: जानिए विदेशों में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
16 मई को लगने वाले चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।
16 मई 2022 के लगने वाले चंद्र ग्रहण को क्यों कहा जा रहा है 'ब्लड मून'
16 मई को चंद्र ग्रहण लाल रंग में नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिक व धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण एक अहम घटना होती है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण की घटना होती है। इस समय में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेता है। जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के करीब से गुजर कर चांद तक पहुंचती है तो इसका नीला और हरा रंग वातावरण में बिखर जाता है, क्योंकि इनकी वेवलेंथ कम होती है। जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। ऐसे वक्त चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देने लगता है।