Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2020 Horoscope: आज पौष पूर्णिमा की रात लगेगा माद्य चंद्र ग्रहण, जानें राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2020 Horoscope आज पौष पूर्णिमा है। आइए जानते हैं कि माद्य चंद्र ग्रहण का आपकी राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 05:33 PM (IST)
Chandra Grahan 2020 Horoscope: आज पौष पूर्णिमा की रात लगेगा माद्य चंद्र ग्रहण, जानें राशियों पर प्रभाव
Chandra Grahan 2020 Horoscope: आज पौष पूर्णिमा की रात लगेगा माद्य चंद्र ग्रहण, जानें राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2020 Horoscope: आज शुक्रवार 10 जनवरी को पौष मास की पूर्णिमा है। आज रात चंद्र ग्रहण लगेगा, हालांकि यह पूर्ण या आंशिक न होकर माद्य चंद्र ग्रहण होगा। माद्य चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मटमैला दिखाई देता है। माद्य चंद्र ग्रहण आज रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरु होकर शनिवार 11 जनवरी को तड़के 02:40 बजे तक होगा। माद्य चंद्र ग्रहण की वज​ह से इस बार सूतक नहीं लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 4 घंटे से कुछ ज्यादा रहेगा। आइए जानते हैं कि माद्य चंद्र ग्रहण का आपकी राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव/Chandra Grahan 2020 Effects On Zodiac Signs

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जिस यात्रा पर जाने वाले हैं, वह लाभदायक होगी। हालांकि चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किसी परिजन को कष्‍ट मिल सकता है।

वृष राशि: वृष रा​शि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। ऐसा न करने से ससुराल पक्ष, परिजनों या मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। धन हानि का योग है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का असर होगा। आपको भी संयम के साथ रहने की जरूरत पड़ेगी। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है, किसी परिजन को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। झगड़ा और विवाद से बचें, खासकर जीवनसाथी के साथ।

कर्क राशि: कर्क का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए चंद्र ग्रहण का आप पर प्रभाव पड़ेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कष्टप्रद हो सकती है।

सिंह राशि: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। धन और उपहार लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आप व्यक्तिगत संबंधों में संयम बरतें, ताकि विवाद न हो।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव प्रतिकूल हो सकता है। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है, इससे बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को सर्तक रहने की आवश्यकता है। दुर्घटना का योग बन रहा है, सावधानी से वाहन चलाएं। धन हानि का भी योग है।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। अपने परिजनों, मित्रों और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रखें। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं और तो आपके पार्टनर से विवाद हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, आपका कोई हानि नहीं कर सकता है। आपको रोगों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रिलेशनशिप के लिए यह अच्छा समय साबित होने वाला है। आपके बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि: इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मीन राशि के जातकों पर मिला-जुला रहेगा। यदि आप किसी चीज का सौदा कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सफल रहेगा। लेकिन अचल संपत्ति को बेचने में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.