Move to Jagran APP

Chaitra Navratri 2020 Horoscope: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Chaitra Navratri Horoscope पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं चैत्र नवरात्रि 25 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 02:21 PM (IST)
Chaitra Navratri 2020 Horoscope: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी
Chaitra Navratri 2020 Horoscope: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से सायं 01:30 बजे तक।

विशेष: विक्रम संवत 2077 प्रारंभ।

आज का पर्व एवं त्योहार: नवरात्रि प्रारंभ।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। मैत्री संबंधों में गलतफहमी या तनाव की स्थिति आ सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति सुखद होगी।

वृष: किसी रिश्तेदार या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है जबकि ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन: पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

कर्क: सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: धार्मिक या पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक या व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। कुछ ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि का योग है।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। अप्रिय समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान का भी योग है।

मीन: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में कुछ व्यवधान भी आएगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.