Move to Jagran APP

Rashifal: 30 साल बाद एक साथ 4 राशियों पर बन रहा राजयोग, ये जातक हो जाएंगे मालामाल

Rashifal बुध और शुक्र क युति के साथ शनि करीब 30 साल बाद अपनी त्रिकोणीय राशि में विराजमान है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन पर काफी लाभ पड़ने वाला है। जानिए किन चार राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 02:02 PM (IST)
Rashifal: 30 साल बाद एक साथ 4 राशियों पर बन रहा राजयोग, ये जातक हो जाएंगे मालामाल
Rashifal: 30 साल बाद एक साथ 4 राशियों पर बन रहा राजयोग, ये जातक हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली, Rashifal: ज्योतिष गणना के अनुसार, 18 जून को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे जहां पर वह 13 जुलाई तक रहेंगे। इसके साथ ही बुध 3 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे। ऐसे में वृषभ राशि में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। बुध और शुक्र दोनों के बीच मित्रता का भाव है। इसके अलावा शनि 30 साल बाद अपने मूल त्रिकोण राशि में विराजित है। तीनों ग्रहों की स्थिति शुभ होने के कारण कुंडली में शंश और मालव्य नाम के दो राजयोग बन रहे हैं। ऐसे राजयोग से कुछ राशियों को काफी लाभ मिलेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये समय होगा लकी।

loksabha election banner

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लग्न भाव में राजयोग होने के कारण धन लाभ होगा। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, जो लोग नई नौकरी के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। अब उन्हें भी सफलता हासिल होग। व्यापार में भी अपार लाभ मिलेगा। रुके हुए काम में भी तेजी आएगी।

सिंह राशि

बुध और शुक्र की युति से सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। राजयोग बनने से इस राशि के जातकों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में अपार सफलता मिलने के साथ धन लाभ होगा। वहीं विदेश जाने का सपना भी पूरा होने के आसार है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी चांसेस नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। शश और मालव्य योग के कारण इस राशि के जातकों को रुके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कहीं पर पैसे निवेश करना चाहते हैं, तो इस समय करना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि

राजयोग बनने के कारण कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आय का नया जरिया खुलेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Pic Credit- freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.