Move to Jagran APP

Budh Rashi Parivartan 2021: बुध का मीन में हो रहा है राशि परिवर्तन, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Budh Rashi Parivartan 2021 बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध ग्रह आज 01 अप्रैल दिन गुरुवार को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं इसके बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM (IST)
Budh Rashi Parivartan 2021: बुध का मीन में हो रहा है राशि परिवर्तन, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
Budh Rashi Parivartan 2021: बुध का मीन में हो रहा है राशि परिवर्तन, जानें क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव?

Budh Rashi Parivartan 2021: बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध ग्रह आज 01 अप्रैल दिन गुरुवार को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि बुध के लिए नीच राशि है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि में बुध नीचे के और कन्या राशि में उच्च के माने गए हैं। बुध ग्रह 16 अप्रैल दिन शुक्रवार तक मीन राशि में रहेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं इसके बारे में।

loksabha election banner

1. मेष: खर्च बढ़ेगा, भागदौड़ रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। उसमें बहकर फैसले लेने से बचें। समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

2. वृष: अटका धन वापस मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। बिजनेस अच्छा रहेगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

3. मिथुन: नई नौकरी या रोजगार में सफलता मिलेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

4. कर्क: अपने कार्यों में गोपनीयता बनाकर रखें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा करने से बचें। तनावपूर्ण हालात को समझदारी से संभालने का प्रयास करें, सफल रहेंगे।

5. सिंह: इस समय में कोई भी निवेश न करें। गुस्से पर काबू रखें, यह काम बिगाड़ देगा। सेहत के प्रति सजग रहें। त्वचा, पेट, एलर्जी से संबंधित समस्या हो सकती है।

6. कन्या: बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपके लिए लाभ का योग बन रहा है।

7. तुला: किसी को भी रुपये उधार देने से बचें क्योंकि वह धन फंस सकता है। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें। अपनी बातों को गोपनीय रखें।

8. वृश्चिक: लव मैरिज के लिए अच्छा समय है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन देन के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। संतान प्राप्ति का योग है।

9. धनु: बिजनेस या नौकरी करने वाले को लाभ का योग है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।

10. मकर: यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्रोध, जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें, सफल रहेंगे। समय अच्छा रहेगा।

11. कुंभ: पुरान अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मेहनत से परीक्षा में सफलता संभव है। विवाह का भी योग है।

12. मीन: नौकरी, बिजनेस और घर के लिए समय आपके अनुकूल होगा। खानपान और सेहत का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक का हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.