Move to Jagran APP

August 2021 Vrat Evam Tyohar: जानें अगस्त में कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज, नाग पंचमी जैसे प्रमुख त्योहार एवं व्रत

August 2021 Vrat Evam Tyohar अंग्रेजी कैलेंडर का 8वां माह अगस्त आज से प्रारंभ हुआ है। अगस्त माह में श्रावण पुत्रदा एकादशी हरियाली अमावस्या हरियाली तीज सावन शिवरात्रि सावन प्रदोष व्रत नाग पंचमी श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विनायक चतुर्थी मुहर्रम जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:27 AM (IST)
August 2021 Vrat Evam Tyohar: जानें अगस्त में कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज, नाग पंचमी जैसे प्रमुख त्योहार एवं व्रत
August 2021 Vrat Evam Tyohar: जानें अगस्त में कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज, नाग पंचमी जैसे प्रमुख त्योहार एवं व्रत

August 2021 Vrat Evam Tyohar: अंग्रेजी कैलेंडर का 8वां माह अगस्त आज से प्रारंभ हुआ है। वैसे ​हिन्दू कैलेंडर का सावन माह चल रहा है। धार्मिक और मांगलिक क्रियाकलापों के आधार पर देखा जाए, तो अगस्त माह में बहुत से त्योहार एवं व्रत आने वाले हैं, जिनका सालभर लोग इंतजार करते हैं। अगस्त माह में श्रावण पुत्रदा एकादशी, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विनायक चतुर्थी, मुहर्रम जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको अगस्त मा​ह के इन महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए आप पहले से ही तैयारी कर लें।

loksabha election banner

अगस्त 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची

02 अगस्त: दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत

03 अगस्त: दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

04 अगस्त: दिन: बुधवार: कामिका एकादशी

05 अगस्त: दिन: गुरुवार: प्रदोष व्रत

06 अगस्त: दिन: शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि

07 अगस्त: दिन: शनिवार: रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि, श्रावण अमावस्या या हरियाली अमावस्या

09 अगस्त: दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत

10 अगस्त: दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

11 अगस्त: दिन: बुधवार: हरियाली तीज

12 अगस्त: दिन: गुरुवार: विनायक चतुर्थी

13 अगस्त: दिन: शुक्रवार: नाग पंचमी, कल्कि जयंती

15 अगस्त: दिन: रविवार: तुलसीदास जयंती

16 अगस्त: दिन: सोमवार: पारसी न्यू ईयर, सावन सोमवार व्रत

17 अगस्त: दिन मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

18 अगस्त: दिन: बुधवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी

19 अगस्त: दिन: गुरुवार: मुहर्रम

20 अगस्त: दिन: शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत, वरलक्ष्मी व्रत

21 अगस्त: दिन: शनिवार: ओणम

22 अगस्त: दिन: रविवार: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, गायत्री जयंती

23 अगस्त: दिन: सोमवार: भाद्रपद मास प्रारंभ

25 अगस्त: दिन: बुधवार: संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज

30 अगस्त: दिन: सोमवार: जन्माष्टमी

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.