Move to Jagran APP

कोसी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

गर्भाधान काल बीत गया। समय चक्र तेजी से घूमा। नौ महीने पहले ही कुछ सिरफिरों ने कुछ घूंट पानी के लिए कोसी के दामन पर दाग लगा दिया था। देश-दुनिया में शर्मिदा हो गया था ब्रज।

By Edited By: Published: Mon, 04 Mar 2013 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2013 02:58 PM (IST)
कोसी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

मथुरा। गर्भाधान काल बीत गया। समय चक्र तेजी से घूमा। नौ महीने पहले ही कुछ सिरफिरों ने कुछ घूंट पानी के लिए कोसी के दामन पर दाग लगा दिया था। देश-दुनिया में शर्मिदा हो गया था ब्रज। कुकृत्य ही सही, पर परिणाम तो आना ही था। यमुना मैया तब भी मूक गवाह थी और आज भी। .पर आज कालिंदी अपने कष्ट थोड़ी देर को बिसरा बैठी है, प्रफुल्लित है आज का दृश्य देख। लोगों के मनों की खटास भी प्रसूता चुपके से चट कर गई। शायद खट्टा खाने को मन ललचाया होगा।

loksabha election banner

सूर्यपुत्री के हृदय में शीतलता का अहसास हो रहा है। प्रसन्न है कि मुक्ति को हुंकार भरती पदयात्रा आज भाई शनिदेव के आंगन में जा डटी है। गदगद है कि ऐसी भीड़ बीते दिनों कभी नहीं जुटी। भक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं। माला पहनाई जा रही हैं। जमकर मिठाई बंट रही है। हर्षित है कि पदयात्रियों के आगमन पर मंदिर पुलकित है, तो मस्जिद भी कम खुश नहीं।

आनंदित है, यह सोच कि स्टेशन पर बने फ्लाई ओवर से उतरता रेला अभूतपूर्व है, तो पुल के नीचे स्वागत को जुटा जन समूह अद्भुत। कुछ-कुछ ऐसा ही तो मेरे संगम पहुंचने पर बहन गंगा करती है। दोनों मिलकर लोगों के पाप धोते हैं। .पर इस संगम की बात ही कुछ और है। इसने तो उस दाग को भी धो डाला, जो पिछले साल एक जून को दंगे के रूप में लगा था। ब्रज क्षेत्र के अंतिम पड़ाव पर सब कुछ देख यमुना मैया की आशा कुछ प्रबल हुई, अब मेरी धार अविरल हो पाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.