Move to Jagran APP

APJ Abdul Kalam Quotes: महान सपने देखो, उन्हें पूरा करने में जुट जाओ

APJ Abdul Kalam Quotes देश के महान वैज्ञानिक भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनके महान विचारों से अवगत करा रहे हैं ताकि एक बार फिर आप उनके नई प्रेरणा ले सकें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:14 AM (IST)
APJ Abdul Kalam Quotes: महान सपने देखो, उन्हें पूरा करने में जुट जाओ
APJ Abdul Kalam Quotes: महान सपने देखो, उन्हें पूरा करने में जुट जाओ

APJ Abdul Kalam Quotes: देश के महान वैज्ञानिक, भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा राष्ट्र उनका स्मरण और नमन कर रहा है। भारत को मिसाइल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और देश को एक नई सोच नए स्वप्न देखने की प्रेरणा देने वाले कलाम को बच्चों से काफी प्रेम था। जब भी उनको मौका मिलता था, वे हमेशा उनके बीच मौजूद रहते थे। वे युवा भारत को महान सपने देखने और उनको पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनके महान विचारों से अवगत करा रहे हैं, ताकि एक बार फिर आप उनके नई प्रेरणा ले सकें और कोरोना काल की नकारात्मकता पर विजय प्राप्त कर नई चुनौतियों के लिए आगे बढ़ें।

loksabha election banner

1. 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में जन्मे कलाम कहते थे कि महान सपने देखो और उन्हें पूरा करने में जुट जाओ, महान सपने जरूर पूरे होते हैं।

2. वे कहते थे कि आप अपने काम से प्रेम करो। अपने काम से प्रेम करने का मतलब राष्ट्र प्रेम है।

3. कुछ चीजों को हम बदल नहीं सकते हैं, इसलिए उनको उस रुप में ही स्वीकार करना उचित होता है।

4. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

5. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमार सम्मान नहीं करेगा।

6. जिस दिन हमारे सिग्नेचर आटोग्राफ में बदल जाए, उस दिन मान लीजिए आप कामयाब हो गए।

7. हम तभी केवल याद किए जाएंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्धि और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता का परिणाम होगा।

8. मनुष्य के लिए कठिन हालात का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना आप सफलता का आनंद नहीं ले सकते हैं।

9. युवाओं के लिए मेरा संदेश है कि वे अलग तरह से सोचें, कछ नया करने की कोशिश करें, अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.