Move to Jagran APP

Akshay Tritiya 2020 Horoscope: सिंह राशि वाले आज गाय को हरी वस्तुएं खिलाएं, आपके लिए हितकर होगा

Akshay Tritiya 2020 Horoscope पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 अप्रैल 2020 अक्षय तृतीया का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 06:54 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 06:56 AM (IST)
Akshay Tritiya 2020 Horoscope: सिंह राशि वाले आज गाय को हरी वस्तुएं खिलाएं, आपके लिए हितकर होगा
Akshay Tritiya 2020 Horoscope: सिंह राशि वाले आज गाय को हरी वस्तुएं खिलाएं, आपके लिए हितकर होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय तृतीया।

विशेष: भगवान परशुराम जन्म।

आज की भद्रा: रात्रि के 01.57 बषे से 27 अप्रैल को दोपहर 02.30 मिनट तक।

राशिफल

मेष: किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। सचेत रहें। राहु और चंद्रमा की युति ऐसा ही करती है। परिवार के लोगों और पड़ोसियों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष: कुटुम्ब से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

मिथुन: राहु और चंद्रमा की युति तनाव देगी। पारिवारिक सहयोग लें। अवसाद की स्थिति से बचने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आपकी राशि से बारहवें होंगे राहु और चंद्रमा हैं। शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन उसके व्यवहार से चिंतित रहेंगे। अगर गाय मिल सके तो हरी वस्तुएं खिलाएं। यह आपके हित में होगा।

कन्या: नौकरी में विवाद की स्थिति उत्पन्न न करें। समझौता करना ही हितकर होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: व्यस्तता बढ़ेगी। धर्मगुरु या किसी अपने के कारण तनाव मिल सकता है। ऐसा कुछ न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृश्चिक: राहु और चंद्र की युति आपकी राशि से आठवें होगी, जो कष्ट दे सकती है। नियमों और कानून का पूरी तरह से पालन करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: पारिवारिक मामलों में झगड़ा-विवाद उत्पन्न न करें, खासतौर से जीवनसाथी से। व्यर्थ की परेशानी मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: जीवनसाथी से विवाद न करें। संयम बरतें। क्रोध और उत्तेजना कष्टकारी हो सकती है। अहंकार भी आपके लिए परेशानी के द्वार खोल सकता है।

कुंभ: क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपकी राशि से पांचवें राहु और चंद्रमा हैं। ऐसा होना आपको और सामने वाले को भी कष्ट दे सकता है। किसी भी जीव का अहित करने से बचें।

मीन: किसी भी तरह के व्यवधान से बचने के लिए ईश्वर की भक्ति में मन लगाएं। संयम रखने की आवश्यकता है। जीविका का मार्ग प्रशस्त होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.