Move to Jagran APP

08 जनवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता का योग, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 08 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 01:54 PM (IST)
08 जनवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता का योग, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
08 जनवरी 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता का योग

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: प्रात: 10:51 बजे से रात्रि के 09:41 बजे तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक समस्या रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शनि के अस्त होने से उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति हेागी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साह वर्धक होगी, लेकिन सचेत रहें। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं की पूर्ति होगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: शनि के अस्त होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन, नई नौकरी या नया अनुबंध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.