Move to Jagran APP

19 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

Aaj Ka Rashifal पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:08 AM (IST)
19 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी
19 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : चैत्र पूर्णिमा। 

आज  की भद्रा : प्रात: 06:02 बजे तक।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 14 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, स्वाती नक्षत्र 17 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, वज्र योग 08 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, तुला में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि (Taurus): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। 

मिथुन राशि (Gemini): दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कर्क राशि (Cancer): व्यावासायिक योजना फलीभूत होगी। रोग और शत्रु तनाव देंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

सिंह राशि (Leo): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। भागदौड़ रहेगी। 

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मकर राशि (Capricorn): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

मीन राशि (Pisces): रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.