Move to Jagran APP

18 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा तो पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 अप्रैल 2019 का दिन।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 09:42 AM (IST)
18 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी
18 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। जिनकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज  की भद्रा : सायं 07:27 बजे से 19 अप्रैल को प्रात: 06:02 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 16 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, चित्रा नक्षत्र 19 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र, हर्षण योग 11 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, कन्या में चंद्रमा 08 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात तुला में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि (Taurus): अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन राशि (Gemini): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास भलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

कर्क राशि (Cancer): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि (Leo): रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

कन्या राशि (Virgo): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

तुला राशि (Libra): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य हो सकता है जो आपके हित में न हो। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। 

धनु राशि (Sagittarius): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

मकर राशि (Capricorn): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius): भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  

मीन राशि (Pisces): सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.