Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 26 Jan 2022: जानिए 26 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 26 January 2022 आज 26 जनवरी बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज बुधवार का दिन होने के कारण आज भगवान गणेश और बुध ग्रह के व्रत और पूजन का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 26 Jan 2022: जानिए 26 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज का पंचांग, 26 जनवरी 2022: जानिए 26 जनवरी 2022 का पंचाग,शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 26 January 2022: आज 26 जनवरी, बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज बुधवार का दिन होने के कारण आज भगवान गणेश और बुध ग्रह के व्रत और पूजन का विधान है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश भगवान का पूजन से जीवन के सभी संकटों का हरण होता है और मंगलकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन पूजन में गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से बुध ग्रह भी मजबूत होता है। जिन लोगों की कुण्डली में बुध दोष हो उन्हें इस दिन बुधग्रह के उपाय करने चाहिए। साथ ही माघ माह होने के कारण गंगा स्नान विशेष फल दायी होगा।इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांगः

आज 26 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: भारतीय गणतंत्र दिवस।

विक्रम संवत 2678 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की नवमी 28 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी स्वाती नक्षत्र 10 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र सूल योग 06 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग तुला में चंद्रमा 27 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 50 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 12 बजकर 43 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 01 बजकर 10 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से शाम 03 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.