Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 20 Jan 2022: जानिए 20 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 20 January 2022 आज 20 जनवरी गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु के पूजन का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:24 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 20 Jan 2022: जानिए 20 जनवरी 2022 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज का पंचांग, 20 जनवरी 2022: जानिए 20 जनवरी 2022 का पंचाग,शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 20 January 2022: आज 20 जनवरी, गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। माघ मास होने के कारण इस माह में गंगा स्नान, सूर्य देव और भगवान विष्णु का पूजन विशेष फल दायी है। आज माघ माह का पहला गुरुवार है। इस दिन गंगा स्नान कर विष्णु पूजन करना चाहिए। गुरुवार के दिन पीली रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन विष्णु पूजन से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। पंचांग गणना के अनुसार कल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस दिन तिल कूट चतुर्थी या सकट चौथ का पूजन किया जाएगा।इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 20 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: रात्रि के 08:30 बजे से 21 जनवरी को प्रात: 08:53 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 2043 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 08 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया आश्लेषा नक्षत्र 08 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र आयुष्मान योग 15 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग कर्क में चंद्रमा 08 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बज कर 14 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 08 बजकर 02 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 08 बजकर 58 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से शाम 03 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 07 बजकर 11 मिनट से लेकर 08 बजकर 58 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.