Aaj Ka Panchang 19 Jan 2022: जानिए 19 जनवरी 2022 का पंचाग,शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang 19 January 2022 आज 19 जनवरी बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हालांकि सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर द्वितीया तिथि लग जाएगी।
Aaj Ka Panchang 19 January 2022: आज 19 जनवरी, बुधवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हालांकि सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर द्वितीया तिथि लग जाएगी। जो कि अगले दिन तक रहेगी। ये माघ माह का दूसरा दिन है। इस दिन में भी गंगा स्नान का विधान है। माघ का पूरा महीना शास्त्रों में पवित्र और मोक्ष दायक कहा गया है। मान्यता है इस माह में गंगा स्नान करने से सभी पाप दूर होते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ के पूरे महीने गंगा तट पर कल्पवास करने का विधान है। इसके साथ ही आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का व्रत, पूजन किया जाता है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांगः
आज 19 जनवरी 2022 का पंचांग
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: प्रतिपदा तिथि वृद्धि।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 06 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया आश्लेषा नक्षत्र 30 घंटे 48 मिनट तक, प्रीति योग 16 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग कर्क में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 45 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज शाम को 08 बजकर 15 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 06 बजकर 46 मिनट है।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 19 मिनट से 05 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: ज्ञात नहीं।
विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से शाम 03 बजकर 25 मिनट तक।
अमृत काल: आज दिन में 05 बजकर 12 मिनट से लेकर 06 बजकर 54 मिनट तक।