Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 17 Jan 2022: आज है पौष पूर्णमा की तिथि, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 17 January 2022 आज 17 जनवरी रविवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि है। ये साल 2022 की पहली पूर्णिमा तिथि। पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:57 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 17 Jan 2022: आज है पौष पूर्णमा की तिथि, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज का पंचांग, 17 जनवरी 2022: आज है शनि प्रदोष का व्रत, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 17 January 2022: आज 17 जनवरी, रविवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि है। इसे पौष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ये साल 2022 की पहली पूर्णिमा तिथि। पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी का विधि पूर्वक करने से घर में धन-धान्य की वर्षा होती है तथा घर में सुख समृद्धि आति है। आज सोमवार का भी दिन है, जो कि चंद्रमा का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन पूर्णिमा का संयोग चंद्रमा के पूजन के लिए भी उत्तम है। साथ ही कल से माघ माह की शुरूआत हो रही है। इस माह में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

prime article banner

आज का पंचांगः

आज 17 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: शाम 04:22 बजे समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 29 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पुनर्वसु नक्षत्र 28 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र वैधृति योग 15 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग मिथुन में चंद्रमा 22 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 44 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 06 बजकर 46 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 07 बजकर 30 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से शाम 03 बजकर 25 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 02 बजकर 14 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.