Feng Shui Tips: ऐसी 5 चीजें, जो आपके घर में जरुर होनी चाहिए
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में गुड लक को बढ़ाने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिसके उपयोग से घर में उन्नति धन-दौलत वैभव समृद्धि तो आती ही है.
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में गुड लक को बढ़ाने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिसके उपयोग से घर में उन्नति, धन-दौलत, वैभव, समृद्धि तो आती ही है, आपके व्यवसाय और करियर में भी आपको तरक्की मिलती है। इन चीजों के सही इस्तेमाल से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, आप निरोगी जीवन का आनंद ले सकते हैं। आज के समय में ये चीजें सभी के घरों में हानी चाहिए।
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ फेंगशुई के उपायों के बारे में, जिनका उपयोग लाभदायक है —
1. बैम्बू या बांस का पौधा
फेंगशुई में बैम्बू या बांस का पौधा ताकत/शक्ति का प्रतीक है। तेजी से विकास करना इसकी खासियत होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी यह सपोर्ट का काम करता है। आप अपने घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में इसके पौधे को लगा कर अपने गुड लक को बढ़ा सकते है।
. लकी मनी कैट
लकी मनी कैट चीन और जापान की संस्कृति काफी लोकप्रिय है। लकी मनी कैट के पंजे धन और वैभव के प्रतीक माने जाते हैं। बिल्लियों को अंधेरे में देखने की काबिलियत होती है और वे आपकी सफलताओं को बुरी नजर और आत्माओं से बचाती हैं। आफिस में आप इसे अपनी डेस्क या कैश रजिस्टर के आगे रखे सकते हैं। आप धन-संपदा के लिए इसे अपने घर के दक्षिण-पूर्व में और आंतरिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में रखें।
3. मनी फ्रॉग
चीन में ऐसी मान्यता है कि मनी फ्रॉग धन-दौलत के देवता का पालतु जानवर है। इस तीन पैरों वाले फ्रॉग के मुंह में सिक्के होते हैं। यदि आप करियर में सफलता चाहते हैं तो मुख्य दरवाजे की ओर इसका मुंह करके रखें या घर के उत्तरी हिस्से में रखें। अपने जीवन में पैसों की कमी नहीं होने देना चाहते हैं तो मनी फ्रॉग को घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में रखें।
4. लाफिंग बुद्धा
चीनी संस्कृति में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, गुड लक, संतुष्टि और विपुलता या बहुलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसे रखने से घर में समृद्धि आती है। लाफिंग बुद्धा को घर या आॅफिस के मुख्य दरवाजे की ओर रखना चाहिए। उसे ऐसी जगह रखें ताकि बाहर से अंदर आते समय उसका फेस आपकी ओर रहे।
5. चाइनीज ड्रैगन
चाइनीज ड्रैगन को सभी प्राणियों में विशाल जीव माना जाता है। यह गुड लक, सफलता और सुरक्षा का प्रतीक है। इसे हम अपने घर में कई जगहों पर रख सकते हैं। इससे विशेष प्रकार की ची एनर्जी मिलती है, जो हमारे गुड लक और सफलता को बढ़ाता है।
Vastu Tips: ऐसी 5 चीजें, जिनकी वजह से आपके घर में आएगी धन-दौलत और समृद्धि
Vastu Tips: ऐसी 10 चीजें, जिसे भूलकर भी अपने घर या ऑफिस में न रखें, वरना होंगे ये नुकसान
6. फेंगशुई बेल्स
आपके घर का मुख्य दरवाजा एनर्जी का मार्ग है। वहां पर फेंगशुई बेल्स लगानी चाहिए ताकि उसके बजने से आपके घर की नकारात्मकता खत्म हो और सुख-समृद्धि का घर में प्रवेश हो।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप