Move to Jagran APP

09 दिसंबर 2021 का राशिफल: शिक्षा प्रतियोगिता में किए गए प्रयास सफल होंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:56 AM (IST)
09 दिसंबर 2021 का राशिफल: शिक्षा प्रतियोगिता में किए गए प्रयास सफल होंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा
सिंह राशि का सांकेतिक चिन्ह बना हुआ

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 9 दिसंबर 2021 गुरुवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्कंद षष्ठी, अन्नपूर्णा षष्ठी।

विशेष: पंचक (प्रात: 10:10 बजे से प्रारंभ, 13 दिसंबर को रात्रि के 02:05 बजे पर समाप्त)

राशिफल:

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के लिए गजकेसरी योग किए गए श्रम को सार्थक करेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सामान्य व्यवधान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन: रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: मैत्री संबंध मधुर होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

सिंह: रोग और विरोधी परास्त होंगे। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में परिणाम सुखद होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: आपकी राशि पर गजकेसरी योग है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.