02 July 2020 Panchang: आज है प्रदोष व्रत, जानें राहुकाल, दिशाशूल और गुरुवार के शुभ मुहूर्त
02 July 2020 Panchang आज हिन्दू कैलेंडर के आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज के पंचांग में दिशाशूल राहुकाल और विशेष मुहूर्त भी है।
02 July 2020 Panchang: आज हिन्दू कैलेंडर के आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज के दिन प्रदोष व्रत और वासुदेव द्वादशी व्रत भी है। आज के पंचांग में दिशाशूल, राहुकाल और विशेष मुहूर्त के अतिरिक्त सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत और वासुदेव द्वादशी व्रत।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी 15 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, अनुराधा नक्षत्र 25 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, साध्य योग 08 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग, वृश्चिक में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
02 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर। सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय शाम 04 बजकर 38 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 03 जुलाई को तड़के 03 बजकर 31 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात:काल 05 बजकर 27 मिनट से अगले दिन तड़के 01 बजकर 14 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 55 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
आज के दिन आपको अपने घर पर कोई मांगलिक कार्य, धार्मिक अनुष्ठान आदि करना है तो उपरोक्त शुभ समयों को ध्यान में रखकर करें। इन शुभ समयों में कार्य प्रारंभ करना अति श्रेयष्कर रहेगा। आज के दिन आप कोई भी नया काम शुरू कर रहे हैं तो आपको इन शुभ समयों का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में काम करने से वह सफल होता है, उसमें कोई विघ्न-बाधा नहीं आती है।