शनिवार को चाहिए शनि का आर्शिवाद तो करें इन मंत्रों का जाप
शनिवार को शनिदेव की पूजा की जाती है इस दिन कुछ खास मंत्रों के जाप से आप उनका आर्शिवाद प्राप्त कर सकते हैं।
शनि हैं शिवांश शिवपूजा से होते हैं प्रसन्न
शनिवार को शनि की पूजा करने वालों को ध्यान रखना चाहिए यदि वे शनि दोष का निवारण करना चाहते हैं तो पूजा के दौरान भगवान् शिव के पंचाक्षर मंत्र- 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र- 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' का जाप भी अत्यंत फलदायी रहता है। इसके अतिरिक्त शनिदेव के नीचे लिखे 5 मंत्रों का जाप शनिवार के दिन करने से सभी प्रकार के कष्टों का अंत होता है।
शनि के 5 फलदायी मंत्र
1- ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।
2- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
3- ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।
4- कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
5- सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।
इसके साथ ही भारी शनि दोष का निवारण करना हो तो किसी पंडित के द्वारा या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23,000 जाप करें। शनि का तंत्रोक्त मंत्र इस प्रकार है ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।