Move to Jagran APP

Vrat Evam Tyohar Feb 2020: आज महानंदा नवमी, इस दिन है जया एकादशी, माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती

Vrat Evam Tyohar Feb 2020 आज 03 फरवरी को महानंदा नवमी है इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि माघी पूर्णिमा रविदास जयंती जया एकादशी कब है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 11:19 AM (IST)
Vrat Evam Tyohar Feb 2020: आज महानंदा नवमी, इस दिन है जया एकादशी, माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती
Vrat Evam Tyohar Feb 2020: आज महानंदा नवमी, इस दिन है जया एकादशी, माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती

Vrat Evam Tyohar Feb 2020: अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा माह फरवरी प्रारंभ हो चुका है। इस माह के पहले सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं, जिसमें महानन्दा नवमी, जया एकादशी व्रत, शुक्र प्रदोष व्रत, माघी पूर्णिमा, रविदास जयंती और भैरवी जयंती शामिल है। आज 03 फरवरी को महानंदा नवमी है, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि ये व्रत एवं त्योहार किस दिन और किस तारीख को पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

03 फरवरी 2020: दिन: सोमवार - महानन्दा नवमी

महानन्दा नवमी: महानन्दा नवमी गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, परिवार में धन-समृद्धि आती है। पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।

05 फरवरी 2020: दिन: बुधवार - जया एकादशी व्रत

जया एकादशी व्रत: माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी जया एकादशी के नाम से विख्यात है। इन दिन भगवार श्रीहरि विष्णु की पूजा करने का विधान है। उनके आशीर्वाद से सभी कष्ट मिट जाते हैं। व्रत करने वालों को मृत्यु के पश्चात भूत, प्रेत और पिशाच की योनि से भी मुक्ति मिल जाती है।

06 फरवरी 2020: दिन: गुरुवार - भीष्म द्वादशी

भीष्म द्वादशी: माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करने का विधान है।

07 फरवरी 2020: दिन: शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत

शुक्र प्रदोष व्रत: प्रदोष व्रत हर मास की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है, जो प्रत्येक मास में दो बार आता है। इस बार माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 07 फरवरी को है। शुक्रवार का दिन होने के कारण यह शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है, इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

09 फरवरी 2020: दिन: रविवार - माघी पूर्णिमा, स्नान-दान-व्रत आदि का महत्व।

माघ पूर्णिमा: माघ मास की पूर्णिमा तिथि 09 फरवरी को है। इस दिन स्नान-दान-व्रत आदि काफी महत्व है।

09 फरवरी 2020: दिन: रविवार - रविदास जयंती

रविदास जयंती: संत रविदास की जयंती हर वर्ष माघ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार रविदास जयंती 09 फरवरी दिन रविवार को है। रविदास जी ने समाज में जाति-पात को भूलाकर प्रेम से रहने की शिक्षा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.