Move to Jagran APP

Vishnu Puja : गुरुवार के दिन विष्णु पूजा में करें ये उपाय, जीवन के दुखों का होगा नाश

Thursday Vishnu Puja भगवान विष्णु को पृथ्वी का पालनहार कहते हैं। वे अपने भक्तों सभी संकट से बचाते हैं। वे भक्तों पर जल्दी क्रोधित नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें और कौन से उपाय अपनाएं।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:35 AM (IST)
Vishnu Puja : गुरुवार के दिन विष्णु पूजा में करें ये उपाय, जीवन के दुखों का होगा नाश
Vishnu Puja : गुरुवार के दिन विष्णु पूजा में करें ये उपाय, जीवन के दुखों का होगा नाश

Thursday Vishnu Puja : हिंदी पंचांग के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विष्णु जी की पूजा पूरे विधि विधान से होती है। इस दिन की गई पूजा का विशेष लाभ मिलता है। भगवान विष्णु को पृथ्वी का पालनहार कहते हैं। वे अपने भक्तों सभी संकट से बचाते हैं। वे भक्तों पर जल्दी क्रोधित नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें और कौन से उपाय अपनाएं, जिससे उनका आशीर्वाद सदा हम पर बना रहे और हमारे जीवन में खुशियों का आगमन हो। 

loksabha election banner

1. गुरुवार के दिन पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें और नहाते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

2. गुरुवार का व्रत रखने वाले इस दिन भगवान श्री सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें। इससे से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

3. गुरुवार के दिन केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा-अर्चना करें। विष्णु भगवान विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करते हैं। 

4. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। 

5. गुरुवार के दिन के दिन बुजुर्ग की सेवा करने तथा उन्हें खाना खिलाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

6. गुरुवार के दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करने से विष्णु भगवान अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। 

7. गुरुवार के दिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से भगवान विष्णु शुभ और लाभकारी फल देते हैं। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.