Move to Jagran APP

Tripushkar Yoga 2020: आज बना है त्रिपुष्कर योग, बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का सही समय, होगा ये लाभ

Tripushkar Yoga 2020 आज 07 जनवरी दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। मंगलवार और द्वादशी तिथि के कारण आज बेहद ही शुभ त्रिपुष्कर योग बना हुआ है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 12:14 PM (IST)
Tripushkar Yoga 2020: आज बना है त्रिपुष्कर योग, बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का सही समय, होगा ये लाभ
Tripushkar Yoga 2020: आज बना है त्रिपुष्कर योग, बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का सही समय, होगा ये लाभ

Tripushkar Yoga 2020: आज 07 जनवरी दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। मंगलवार और द्वादशी तिथि के कारण आज बेहद ही शुभ त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। आज का दिन बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्तम है। ज्योतिष के अनुसार, कई योग बनते हैं, जो शुभ और अशुभ होते हैं, उनके प्रभाव भी दूरगामी होते हैं। शुभ योगों में से एक यह त्रिपुष्कर योग भी है।

loksabha election banner

कब बनता है त्रिपुष्कर योग

पुनर्वसु, उत्तराषाढ़ और पूर्वाभाद्रपद इन नक्षत्रों में से कोई नक्षत्र रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि के साथ आता है तो त्रिपुष्कर योग बनता है। इस योग में बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी की जाती है।

आज त्रिपुष्कर योग का समय

आज त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 56 मिनट से बन गया है, जो दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यदि आपको आज कोई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करनी है तो इस शुभ योग में कर सकते हैं। ज्योतिषीय मतानुसार, इस योग में खरीदी गई वस्तु नाम के अनुसार आने वाले समय में दोगुनी हो जाती है।

त्रिपुष्कर योग में मनुष्य को गलत कार्य नहीं करने चाहिए। कर्ज लेने से बचना चाहिए। इस दौरान किसी ​वस्तु को न बेचें। इस योग में खरीदारी करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

इस वर्ष कब-कब बन रहा है त्रिपुष्कर योग

जनवरी माह में केवल एक बार यानी आज के दिन ही त्रिपुष्कर योग बना है। इसके बाद यह पूरे माह नहीं बनेगा। इसके बाद आपको फरवरी में दो दिन 15 और 25 तारीखों में बनेगा।

माह             तारीख

जनवरी           07

फरवरी          15, 25

मार्च              01, 10

अप्रैल           19, 25

जून              23, 27

अगस्त          16, 25, 29, 30

सितम्बर        08

अक्टूबर        18, 27

नवंबर           01, 07

दिसंबर         12, 20, 26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.