Move to Jagran APP

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर कर सकते हैं ये प्रयोग, बरसती है कृपा

Sharad Purnima 2020 शरद पूर्णिमा को तिथि के मुताबिक दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने शरद पूर्णिमा को 30 अक्टूबर को मनाया हौ तो कुछ आज यानी 31 अक्टूबर को मना रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर 2020 को है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:51 AM (IST)
Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर कर सकते हैं ये प्रयोग, बरसती है कृपा
Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर कर सकते हैं ये प्रयोग, बरसती है कृपा

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा को तिथि के मुताबिक दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने शरद पूर्णिमा को 30 अक्टूबर को मनाया हौ तो कुछ आज यानी 31 अक्टूबर को मना रहे हैं। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर 2020 को है। शरद पूर्णिमा को श्री कृष्ण ने अपनी गोपिकाओं के साथ महारास किया था। इस रात में चंद्रमा की शीतलता अनुपम होती है। शास्त्रों में वर्णित है की शरद पूर्णिमा पर कुछ खास प्रयोग करने से आपको मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है। इस तिथि को कोजागरी पूर्णिमा या कोजागरी लक्ष्मी पूजा भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा पर निम्नलिखित प्रयोग आपको करने चाहिए जिससे व्यक्ति पर कृपा बरसती है। आइए पढ़ते हैं ये उपाय।

loksabha election banner

शरद पूर्णिमा पर कर सकते हैं ये प्रयोग:

  • शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सफेद दूधिया रोशनी से पूरे संसार को अमृतपान करवाता है। इसलिए इस रात खीर बनाकर पात्र को पूरी रात चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है।
  • इस दिन सफेद फूल जैसे सफेद गुलाब, चंपा, चमेली, चांदनी कुमुदनी, सफेद मोती, सफेद फल, सफेद चमकीले वस्त्र, सफेद अनाज जैसे चावल, सफेद मिठाई जैसे खीर आदि चंद्रमा और श्रीकृष्ण को अर्पित करना चाहिए।
  • महालक्ष्मी को पीली और लाल सामग्री चढ़ानी चाहिए।
  • मोर पंख को बांसुरी में बांधकर पूजन करें।
  • पूजा में घी का अखंड दीपक जलाएं।
  • घर की पानी रखने की जगह पर स्वास्तिक बनाकर पूजन करें।

शरद पूर्णिमा 2020 का मुहूर्त:

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 30 अक्टूबर 2020 शाम 17:45 से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 31 अक्टूबर 2020 रात 20:18 बजे तक

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.