Move to Jagran APP

Shaniwaar Vrat Aarti: शनिवार को कर रहे हैं व्रत तो जरूर पढ़ें यह आरती

Shaniwaar Vrat Aarti आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जानी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो शनिदेव उसे राजपद या राजसुख प्राप्त करवाते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 11:26 AM (IST)
Shaniwaar Vrat Aarti: शनिवार को कर रहे हैं व्रत तो जरूर पढ़ें यह आरती

Shaniwaar Vrat Aarti: आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जानी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो शनिदेव उसे राजपद या राजसुख प्राप्त करवाते हैं। लेकिन अगर इनकी स्थिति अशुभ होती है तो व्यक्ति शनि के बुरे प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस तरह की स्थिति को लेकिन अगर अशुभ होते हैं तो शनि के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए लोग शनिदेव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करना फलदायी होता है।

loksabha election banner

कहा जाता है कि शनिवार के दिन व्यक्ति को अपने बिगड़े काम बनाने के लिए शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। अगर शनिवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। हर शनिवार भगवान शनि की पूजा के दौरान व्यक्ति उनकी स्तुति और चालीसा पाठ भी अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन पूजा करते समय नरसिंह कुंवर की आरती भी अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि इस आरती को करने से शनि देव की कृपा जल्दी होती है। आइए पढ़ते हैं यह आरती।

शनिवार व्रत की आरती:

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।

वेद विमल यश गाऊं मेरे प्रभुजी॥

पहली आरती प्रहलाद उबारे।

हिरणाकुश नख उदर विदारे॥

दूसरी आरती वामन सेवा।

बलि के द्वार पधारे हरि देवा॥

तीसरी आरती ब्रह्म पधारे।

सहसबाहु के भुजा उखारे॥

चौथी आरती असुर संहारे।

भक्त विभीषण लंक पधारे॥

पांचवीं आरती कंस पछारे।

गोपी ग्वाल सखा प्रतिपाले॥

तुलसी को पत्र कंठ मणि हीरा।

हरषि-निरखि गावें दास कबीरा॥ 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.