Move to Jagran APP

Sawan Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत में इन चीजों को खाने की है सख्त मनाही

Sawan Pradosh Vrat 2021 भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन प्रदोष उत्तम माना जाता है। इस व्रत को श्रद्धा-भाव से रखने और पूजा करने से व्यक्ति के सभी दोषों दूर हो जाते हैं। हालांकि प्रदोष व्रत के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 10:00 AM (IST)
Sawan Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत में इन चीजों को खाने की है सख्त मनाही
Sawan Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत में इन चीजों को खाने की है सख्त मनाही

Sawan Pradosh Vrat 2021 : हिंदी पंचांग के अनुसार सावन मास समाप्त होने वाला है। आज सावन मास का आखिरी प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने के दोनों पक्षो की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। हालांकि साल में 24 से प्रदोष पड़ते हैं। प्रदोष भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन प्रदोष उत्तम माना जाता है। इस व्रत को श्रद्धा-भाव से रखने और पूजा करने से व्यक्ति के सभी दोषों दूर हो जाते हैं। हालांकि प्रदोष व्रत के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इस दिन विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि क्या खाना है और क्या नहीं खाने की सख्त मनाही है। आइये इस बात को विस्तार से जानते हैं।

loksabha election banner

प्रदोष व्रत में क्या खाना चाहिए

हिंदू धर्म के अनुसार प्रदोष भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इसीलिए शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष के नियमानुसार खाने का चयन करें। प्रदोष व्रत तो वैसे निर्जला रखना चाहिए हालांकि संभव न हो तो कोई बाध्यता नहीं है। इस व्रत में फलाहार सेवन को विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि संकल्प लेने के बाद दूध का सेवन करके पूरे दिन व्रत धारण करना चाहिए। प्रदोष व्रत के सभी नियमों का पालन विधिपूर्वक करना चाहिए। 

प्रदोष व्रत में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए

प्रदोष भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। इसीलिए इस दिन कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए कि उनके क्रोध का सामना करना पड़े। प्रदोष काल वह कार्य न करें जिसकी मनाही है इसी तरह इस दिन खाने को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। प्रदोष काल में लाल मिर्च, अन्न, चावल और सादा नमक आदि खाने की सख्त मनाही है। वैसे तो इस दिन कुछ भी खाने से बचना चाहिए लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति फलाहार कर सकता है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.