Sawan Month 2022 Vrat Tyohar: श्रावण मास में सावन शिवरात्रि, रक्षा बंधन सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Sawan Month 2022 Vrat Tyohar श्रावण का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। इसके अलावा इस मास जया पार्वती हरियाली अमावस्या नाग पंचमी जैसे कई खास त्योहार पड़ रहे हैं।
नई दिल्ली, Sawan Month 2022 Vrat Tyohar: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पांचवें माह सावन का माह होता है। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है। यह पूरा मास काफी पवित्र माना जाता है। इसे सावन और श्रावण मास के नाम से जानते हैं। इस पूरे मास में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही इस मास में पड़ने वाले हर सोमवार को सावन सोमवार के रूप में जानते हैं। इस दिन शिव जी के भक्त व्रत करके पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा श्रावण के दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार मां पार्वती को समर्पित हैं। कुछ लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं, जिसे मंगला गौरी व्रत कहते हैं। सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस मास के प्रत्येक दिन का अपना-अपना धार्मिक महत्व है। जानिए श्रावण मास में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के बारे में।
सावन मास 2022 के व्रत -त्योहार
14 जुलाई 2022, गुरुवार- कांवड़ यात्रा
15 जुलाई 2022, शुक्रवार- जया पार्वती व्रत जागरण
16 जुलाई 2022, शनिवार- जय पार्वती व्रत समाप्त, कारक संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी
20 जुलाई 2022, बुधवार- बुध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी
24 जुलाई 2022, रविवार- वैष्णव कामिका एकादशी, कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत
25 जुलाई 2022, सोमवार - प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत
26 जुलाई 2022, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, सावन शिवरात्रि
28 जुलाई 2022, गुरुवार- अमावस्या, हरियाली अमावस्या
31 जुलाई 2022, रविवार- हरियाली तीज
01 अगस्त 2022, सोमवार- चतुर्थी व्रत, सोमवार व्रत
02 अगस्त 2022, मंगलवार- नाग पंचमी
05 अगस्त 2022, शुक्रवार- दुर्गा अष्टमी व्रत
08 अगस्त 2022, सोमवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी
09 अगस्त 2022, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत
11 अगस्त 2022, गुरुवार- पूर्णिमा व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, रक्षा बंधन, श्री सत्यनारायण व्रत
12 अगस्त 2022, शुक्रवार- नराली पूर्णिमा, पूर्णिमा, वरलक्ष्मी व्रत
सावन 2022 में पड़ने वाले सोमवार
सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई 2022
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई 2022
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त 2022
सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त 2022
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'