Move to Jagran APP

सावन 2018: शिव भक्तों के लिए भोले को प्रसन्न करने का विशेष माह

शिव भक्तों का प्रिय है सावन का पवित्र माह, क्योंकि इस महीने में उन्हें भोलेनाथ को प्रसन्न करने का पूरा मौका मिल जाता है। जाने इस माह से जुड़ी कुछ विशेष बातें।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 04:14 PM (IST)
सावन 2018: शिव भक्तों के लिए भोले को प्रसन्न करने का विशेष माह
सावन 2018: शिव भक्तों के लिए भोले को प्रसन्न करने का विशेष माह

रुद्राभिषेक का महत्व 

prime article banner

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में विभिन्न विधियों ये शंकर जी की पूजा की जा सकती है। इन्हीं में से है एक उनका रुद्राभिषेक करना। वैसे तो साल में यदि आप आपको रुद्राभिषेक करना हो तो विशेष दिन विचारना पड़ता है। परंतु सावन माह में सभी दिन शिव के होते हैं आैर प्रत्येक दिन उनके रुद्राभिषेक किया जा सकता है।  यानि कभी भी रुद्राभिषेक करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। अभिषेक के दौरान बेलपत्र, शमीपत्र, कुशा आैर  दूब आदि अर्पण करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। साथ में इस पूजा में उन्हें  भांग, धतूरा आैर श्रीफल महादेव को समर्पित किए जाते हैं।

पार्वती के प्रेम का प्रतीक 

सावन माह से जुड़ी पौराणिक कथा में बताया गया है देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग करने से पूर्व महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। इसलिए अपने दूसरे जन्म में जब उन्होंने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में जन्म लिया तो सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और शिव को प्रसन्न कर उन्हें पुन प्प्त किया। इसके बाद से ही महादेव के लिए भी सावन अति प्रिय हो गया। 

भक्तों पर शिव की कृपा का महीना 

एक अन्य कथा के अनुसार बताते हैं कि मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए सावन माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, आैर उन्हें दीर्घायु मिली थी। इसी तरह ये भी  माना जाता है कि सावन माह में ही समुद्र मंथन किया गया था आैर उससे निकले विष को पीकर शंकर जी ने सृष्टि की रक्षा की थी। यानि ये भक्तों पर उनकी अपार कृपा का महीना भी है। वैसे इस माह में पड़ने वाले सोमवारों को व्रत रखने का भी बहुत महत्व होता है, परंतु अब ये माह अपने अंतिम चरण है आैर अब इस माह में कोर्इ सोमवार नहीं पड़ेगा।  

कांवड़ यात्रा का महीना

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी होती है। इसमें पवित्र नदियों से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इस कार्य के लिए भक्तगण, गंगा आैर अन्य नदीयों से जल को मीलों की दूरी तय करके लाते हैं और भगवान शिव का चढ़ाते हैं। इसे कलयुग में की जाने वाली एक प्रकार की तपस्या स्थान दिया गया है, जिसके द्वारा महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। इस यात्रा के चलते भी ये माह भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। रविवार 26 को रक्षाबंधन के दिन अंतिम जलाभिषेक के साथ इस माह की कांवड़ यात्रा भी पूर्ण हो जायेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.