Move to Jagran APP

Pradosh 2021 List In Hindi: नए साल 2021 में पड़ेंगे 4 शनि प्रदोष व्रत, देखें पूरे वर्ष के प्रदोष व्रतों की सूची

Pradosh 2021 List In Hindi नए साल 2021 का आगमन नई उम्मीदों के साथ ​हुआ है। नववर्ष 2021 में पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को था। आइए जानते हैं कि नए साल 2021 में प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 07:59 AM (IST)
Pradosh 2021 List In Hindi: नए साल 2021 में पड़ेंगे 4 शनि प्रदोष व्रत, देखें पूरे वर्ष के प्रदोष व्रतों की सूची
Pradosh 2021 List: 2021 में पड़ेंगे 4 शनि प्रदोष व्रत, देखें पूरे वर्ष के प्रदोष व्रतों की सूची

Pradosh 2021 List In Hindi: नए साल 2021 का आगमन नई उम्मीदों के साथ ​हुआ है। धार्मिक दृष्टि से भी 2021 का प्रारंभ व्रत एवं त्योहारों के लिहाज से नयापन लेकर आएगा। हिन्दू धर्म में एकादशी के तरह ही प्रदोष व्रत का भी बहुत महत्व है। नववर्ष 2021 में पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को पड़ा था, वहीं साल का आखिरी प्रदोष व्रत 31 दिसंबर को पड़ रहा है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है। इस साल 2021 में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ने वाले हैं, जिसमें 4 शनि प्रदोष, 5 भौम प्रदोष और 03 सोम प्रदोष व्रत होंगे। शनि प्रदोष व्रत संतान प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रदोष व्रत सुख, समृद्धि, शांति को प्रदान करने वाला होता है।

loksabha election banner

प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त के बाद तथा रात्रि से पूर्व प्रदोष काल में भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन शिव परिवार की आराधना करना कल्याणकारी होता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा, ​शिव पुराण तथा शिव मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं कि नए साल 2021 में प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहे हैं।

नववर्ष 2021 के प्रदोष व्रत

जनवरी 2021: प्रदोष व्रत

10 जनवरी: प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

फरवरी 2021: प्रदोष व्रत

09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी: प्रदोष व्रत

मार्च 2021: प्रदोष व्रत

10 मार्च: प्रदोष व्रत

26 मार्च: प्रदोष व्रत

अप्रैल 2021: प्रदोष व्रत

09 अप्रैल: प्रदोष व्रत

24 अप्रैल: शनि प्रदोष

मई 2021: प्रदोष व्रत

08 मई: शनि प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

जून 2021: प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत

07 जुलाई: प्रदोष व्रत

21 जुलाई: प्रदोष व्रत

अगस्त 2021: प्रदोष व्रत

05 अगस्त: प्रदोष व्रत

20 अगस्त: प्रदोष व्रत

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत

04 अक्टूबर: सोम प्रदोष

17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत

नवंबर 2021: प्रदोष व्रत

02 नवंबर: भौम प्रदोष

16 नवंबर: भौम प्रदोष

दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत

02 दिसंबर: प्रदोष व्रत

31 दिसंबर: प्रदोष व्रत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.