Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 July 2020 का पंचांग, आज है पुत्रदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 30 July 2020 आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज सावन माह का पुत्रदा एकादशी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 06:32 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:36 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 July 2020 का पंचांग, आज है पुत्रदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 July 2020 का पंचांग, आज है पुत्रदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 30 July 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज सावन माह का पुत्रदा एकादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की पूजा विधि विधान से की जाती है। यह व्रत करने से संतान की प्राप्ति है। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण

आज का पर्व एवं त्योहार: पुत्रदा एकादशी।

आज की भद्रा: दोपहर 12:31 बजे से रात्रि के 01:50 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 23 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी अनुराधा नक्षत्र 07 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र ब्रह्म योग 13 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

30 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 13 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय दोपहर में 03 बजकर 33 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन देर रात को 02 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात में 10 बजकर 30 मिनट से देर रात 12 बजकर 04 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक।

आज सावन माह का 26वां दिन है। सावन माह में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। आज आप भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.