Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अक्टूबर 2021 का पंचांग, शरद पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 20 अक्टूबर 2021 और दिन बुधवार है। आज शरद पूर्णिमा व्रत है। आज स्नान दान आदि का विशेष महत्व होता है। आज शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी से संबंधित कोजागरी व्रत भी रखा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 07:26 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:23 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अक्टूबर 2021 का पंचांग, शरद पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अक्टूबर 2021 का पंचांग, शरद पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 20 अक्टूबर 2021 और दिन बुधवार है। आज शरद पूर्णिमा व्रत है। आज के दिन स्नान, दान आदि का विशेष महत्व होता है। आज शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी से संबंधित कोजागरी व्रत भी रखा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, धन और वैभव प्राप्त होता है। आज वाल्मिकी जयंती भी है। संस्कृत के आदिकवि और संस्कृत रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी का जन्म शरद पूर्णिमा को हुआ था। आज दोपहर तक पंचक है। आज बुधवार के दिन आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

आज की भद्रा: प्रातः 07 बजकर के 42 मिनट पर समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: शरद पूर्णिमा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, कोजागरी पूर्णिमा व्रत।

विशेष: पंचक (दोपहर 02 बजकर के 02 मिनट तक)

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 50 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय प्राप्त नहीं है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक।

आज आश्विन पूर्णिमा है, जिसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। आज बुधवार के दिन आपको गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र आदि का पाठ करना चाहिए। भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.