October Fast and Festivals: 06 अक्टूबर को है दुर्गाष्टमी व्रत, जानें कब है वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी और उपांग ललिता पंचमी व्रत
October Fast and Festivals अक्टूबर माह का पहला सप्ताह व्रत एवं त्योहारों से भरा हुआ है। इस सप्ताह दुर्गाष्टमी का व्रत दुर्गा नवमी और विजयादशमी आने वाली है।
October Fast and Festivals: अक्टूबर माह का पहला सप्ताह व्रत एवं त्योहारों से भरा हुआ है। शारदीय नवरात्रि के प्रमुख दिन भी इस सप्ताह में आने वाले हैं, जिसमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होगी। इसी क्रम में दुर्गाष्टमी का व्रत, दुर्गा नवमी और विजयादशमी आने वाली है। वहीं, दशहरा के दिन कई जगहों पर रावण दहन का भी कार्यक्रम होगा। वैसे तो यह पूरा सप्ताह माता दुर्गा की आराधना को समर्पित है, लेकिन इसमें वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और उपांग ललिता पंचमी व्रत भी आने वाले हैं।
आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं-
व्रत एवं त्योहार
01 अक्टूबर: नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा।
02 अक्टूबर: नवरात्रि का चौथा दिन, मां कुष्मांडा की पूजा, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। उपांग ललिता पंचमी व्रत।
03 अक्टूबर: नवरात्रि का पांचवां दिन, देवी स्कंदमाता की पूजा।
04 अक्टूबर: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा।
05 अक्टूबर: नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा। भद्रकाली अवतार।
06 अक्टूबर: श्री दुर्गाष्टमी व्रत। महाष्टमी।
दुर्गा अष्टमी के दिन कन्याओं का विशेष पूजन होता है। इन कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। दुर्गाष्टमी को महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।
07 अक्टूबर: दुर्गा नवमी व्रत।
दुर्गा नवमी के दिन हवन आदि किया जाता है। जो लोग पूरी नवरात्रि व्रत रखते हैं, वे इस दिन हवन आदि करके माता का पूजा सम्पन्न करते हैं और उसके उपरान्त पारण करते हैं।
08 अक्टूबर: विजयादशमी, दशहरा।
भगवान श्रीराम ने दशहरा के दिन रावण का वध किया था, वहीं मां दुर्गा ने नौ रात और 10 दिन के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इस कारण से इसे विजयादशमी कहा जाता है।